जलती चिता पर बर्तन रखकर पकाया मांस, श्मशान घाट पर की शराब पार्टी; UP में हुई शर्मनाक घटना
शाहजहांपुर (यूपी) में रविवार को तीन लोगों पर एक जलती चिता पर बर्तन रखकर मांस पकाने और श्मशान में शराब पीने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, नशा उतरने के बाद आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी है।