शनिवार को बेंगलुरु में एक 42 वर्षीय व्यवसायी की कार में आग लगने के बाद उसमें उनका जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लोगों ने खाली सड़क पर जलती हुई कार देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया, "आग बुझाने के बाद...ड्राइविंग सीट पर जला हुआ शव मिला।"