जलवायु परिवर्तन के चलते 120 वर्षों में 30 फीट घूम गई है पृथ्वी की धुरी: अध्ययन
नासा द्वारा वित्त पोषित अध्ययन में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन के चलते पिछले 120 वर्षों में पृथ्वी की धुरी करीब 30 फीट तक घूम गई है। अध्ययनकर्ताओं ने पिघलती बर्फ, घटते भूजल और समुद्र के बढ़ते जलस्तर के 120 वर्षों से अधिक के डेटा का अध्ययन किया है। बकौल अध्ययन, पृथ्वी पर दिन लंबे हो रहे हैं।