inshorts

जल्द से जल्द समाधान निकालने पर विचार कर रहे हैं: क्वारंटीन विवाद पर ब्रिटिश उच्चायुक्त

कोविशील्ड की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीयों को यूके में क्वारंटीन करने को लेकर जारी विवाद के बीच भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा है कि यह मुद्दा कोविशील्ड का नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को ‘जल्द-से-जल्द हल करने के लिए’ विचार किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इसके लिए किसी समय-सीमा की चर्चा नहीं की।