जल्द ही भारतीय कहेंगे कि हमारे पास रिज़वान व बाबर जैसे खिलाड़ी नहीं हैं: लतीफ

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पाकिस्तान की टी20I सीरीज़ के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म व ओपनर मोहम्मद रिज़वान की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "एक साल पहले हम कहते थे...कि...टी20 में हमारे पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और के.एल. राहुल जैसे खिलाड़ी नहीं हैं...लेकिन...कुछ समय बाद भारतीय...कहेंगे कि उनके पास बाबर-रिज़वान जैसे खिलाड़ी नहीं हैं।"