डॉ. सलोनी चड्ढा (आरएमएल अस्पताल, दिल्ली) के अनुसार, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से उनका सीधा संबंध नहीं है। कम उम्र में ब्रेस्ट कैंसर के मुख्य कारण खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल है। वहीं, ‘ब्रेस्ट कैंसर यूके’ की रिसर्च के मुताबिक कॉस्मेटिक केमिकल्स हार्मोन्स को प्रभावित कर ट्यूमर का खतरा बढ़ा सकते हैं।