जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को हाईकोर्ट में पहले केस के लिए मिला थी ₹5 फीस

भारत के पूर्व जज पी सदाशिवम ने अपने जर्नल में लिखा था कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू एक असाधारण वकील थे व उन्हें बहुत जल्द सफलता मिली थी। उन्होंने लिखा, "मोतीलाल नेहरू को हाईकोर्ट में पहले केस के लिए फीस के तौर पर ₹5 मिले थे और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"