भारत में 1954 से बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था और उस समय इसे 'बाल कल्याण दिवस' कहा जाता था। 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौत के बाद उनकी याद में 14 नवंबर को 'बाल दिवस' मनाया जाने लगा। बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है।