जश्न मनाने लगा था, लगा हैट्रिक हो गई हैः रोहित से कैच ड्रॉप होने पर अक्षर पटेल

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश के मैच में रोहित शर्मा से कैच ड्रॉप होने पर अक्षर पटेल ने कहा है, "लगा कि मैंने अपनी हैट्रिक बना ली है...मैंने जश्न मनाना शुरू किया और फिर देखा (रोहित का कैच छोड़ना)।" गौरतलब है, अक्षर ने एक ओवर में 2 विकेट लिए लेकिन रोहित से कैच छूटने के कारण वह हैट्रिक से चूक गए।