जश्न मनाने का खराब तरीका?: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जूते से ड्रिंक पीने पर शोएब अख्तर

टी20 विश्व कप 2021 जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जूते से ड्रिंक पीने पर शोएब अख्तर ने सवाल उठाए हैं। अख्तर ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "(क्या) यह जश्न मनाने का खराब तरीका नहीं है?" वीडियो में मैथ्यू वेड और मार्कस स्टॉयनिस को जूते में ड्रिंक डालकर उसे पीते हुए देखा जा सकता है।