जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 जुलाई (सोमवार) को सुनवाई करेगा जिसमें उन्होंने इन-हाउस कमिटी की रिपोर्ट को चुनौती दी है। यह रिपोर्ट उनके आवास पर नकदी मिलने के मामले में जांच के बाद तैयार की गई थी। तीन न्यायाधीशों की इस जांच रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के घर से नकदी मिलने की पुष्टि की गई है।