जस्टिस वर्मा के मामले में विपक्ष के नोटिस को स्वीकार करने के चलते धनखड़ को देना पड़ा इस्तीफा: खबर

बकौल रिपोर्ट्स, जस्टिस यशवंत वर्मा केस में विपक्ष का नोटिस स्वीकारने के जगदीप धनखड़ के फैसले से केंद्र नाराज़ है क्योंकि इससे उसके हाथ से न्यायाधीश के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का मौका चला गया। इसके बाद केंद्र से बातचीत के बहस में बदलने और अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की भनक लगने पर धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया।