जस्टिस वर्मा नकदी केस में आया ट्विस्ट, दिल्ली फायर सर्विस चीफ बोले- आवास से कैश नहीं मिला
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास पर आग लगने के बाद वहां से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने की मीडिया रिपोर्ट्स का दिल्ली फायर सर्विस के प्रमुख अतुल गर्ग ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, "आग आवास के स्टोर रूम में लगी थी जिसमें स्टेशनरी और घरेलू सामान रखा हुआ था...दमकलकर्मियों को कोई नकदी नहीं मिली।"