जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट हुआ तैयार, बनेगी अलग बेंच

दिल्ली के सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट एक नई बेंच बनाएगा। सीजेआई ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है।