जसप्रीत बुमराह को आया गुस्सा, एयरपोर्ट पर पैपराज़ी से कहा- मैंने बुलाया ही नहीं

मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराज़ी पर गुस्सा होते भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुमराह ने उनका पीछे कर रहे फोटोग्राफरों से कहा, "मैंने बुलाया ही नहीं। तुम किसी और के लिए आए हो, वह आ रहे होंगे।" एक फोटोग्राफर ने कहा कि बुमराह से मिलना 'दिवाली बोनस' जैसा है।