पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कहा है कि भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को टेस्ट क्रिकेट छोड़कर छोटे फॉर्मेट पर ध्यान देना चाहिए। अख्तर ने कहा, "टेस्ट में सफल होने के लिए बुमराह की गेंदबाज़ी में आवश्यक एक्स्ट्रा पेस की कमी है। टेस्ट में खेलने के लिए उन्हें अपना पेस बढ़ाना पड़ेगा जिससे चोट का खतरा बढ़ सकता है।"