भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट्स में फिर से गेंदबाज़ी शुरू कर दी है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह बीसीसीआई के फिटनेस विशेषज्ञों की निगरानी में धीरे-धीरे अपनी गेंदबाज़ी क्षमता बढ़ा रहे हैं। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उनके खेलने को लेकर संशय बरकरार है।