भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को अपने टेस्ट करियर का अब तक का सबसे महंगा ओवर फेंका। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में बुमराह ने 18 रन दिए। बुमराह के इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 19-वर्षीय डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने 2 चौके, एक छक्का और दो डबल रन बनाए।