भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रउफ को बोल्ड करने के बाद 'जेट क्रैश' जेस्चर किया। रउफ 4 गेंदों में 6 रन बनाकर बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हुए। रउफ ने इससे पहले सुपर 4 स्टेज के मैच के दौरान आक्रामक इशारे किए थे जिसमें 'जेट क्रैश' जेस्चर भी शामिल था।