जसप्रीत बुमराह के विश्व रिकॉर्ड का जश्न मनाते द्रविड़ व कोहली का वीडियो हुआ वायरल

राहुल द्रविड़ और विराट कोहली द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के विश्व रिकॉर्ड का जश्न मनाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों को बुमराह की बल्लेबाज़ी का जश्न मनाते देखा जा सकता है। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के 35-रन वाले ओवर में 4 चौके व 2 छक्के लगाकर अपने बल्ले से 29-रन बनाए।