जसप्रीत बुमराह ने केपटाउन टेस्ट से पहले अपनी तस्वीर के साथ शेयर किया नोट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में सीरीज़ के तीसरे टेस्ट से पहले भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने अपनी तस्वीर के साथ एक नोट शेयर किया है। 4 साल पहले इसी मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने लिखा, "जनवरी 2018 में केपटाउन में मेरा टेस्‍ट करियर शुरू हुआ...इस मैदान पर वापस आकर मेरी खास यादें ताज़ा हो गईं।"