जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट मैच के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को टेस्ट मैच में एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। 28-वर्षीय बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट की पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 29-रन बनाए। उन्होंने 4-चौके व 2-छक्के लगाए और एक सिंगल लिया जबकि ब्रॉड ने ओवर में 6-अतिरिक्त सहित 35-रन दिए।