पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज होंगी जस्टिस आयशा मलिक

पाकिस्तान न्यायिक आयोग ने 55-वर्षीय जस्टिस आयशा मलिक के देश के सुप्रीम कोर्ट की जज के रूप में नियुक्ति को मंज़ूरी दी है। संसदीय समिति से मंज़ूरी मिलते ही वह पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बन जाएंगी। उनकी पदोन्नति पर पिछले साल चर्चा हुई थी लेकिन पैनल के एकमत न होने पर उम्मीदवारी खारिज हो गई थी।