जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी ने सोमवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने जस्टिस भंडारी को शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस भंडारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से तबादला होने के बाद मद्रास हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में 22 नवंबर, 2021 को शपथ ली थी।