inshorts

जस्टिस यू.यू. ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित (यू.यू. ललित) ने शनिवार को भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस ललित को राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि अगस्त 2014 में सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त हुए जस्टिस ललित का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल नवंबर 2022 तक होगा।