जहाज़ पर अमेरिकी हमले में मारे गए थे 3 भारतीय, अब संयुक्त राष्ट्र ने की उसकी निंदा
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ओमान के तट पर जहाज़ पर हुए उस अमेरिकी हमले की निंदा की है जिसमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। इंटरनैशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पारदर्शी जांच की मांग की है। वहीं, भारत ने हमले को लेकर अमेरिकी राजनयिक को दो-दो बार समन भेजा है।