एटीपी टूर ने बॉल बॉय बने 12 साल के रॉजर फेडरर का पुराना वीडियो शेयर किया है। वीडियो का कैप्शन था, "1993- जहां से यह सब शुरू हुआ...बासेल (स्विटज़रलैंड) में स्विस इंडोर्स में बॉल बॉय।" यह वीडियो फेडरर के प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने के बाद उनकी यात्रा को दिखाने वाले एटीपी टूर के इंस्टाग्राम पोस्ट का हिस्सा है।