जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार किया

जहांगीरपुरी (दिल्ली) हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की पत्नी दुर्गा सरकार ने एएनआई से कहा, "सिर्फ मेरे परिवार के सदस्यों को ही क्यों गिरफ्तार किया गया?...यह एक साज़िश है।" जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर 20+ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।