जहांगीरपुरी हिंसा में बच्चों को शामिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो: एनसीपीसीआर

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के दौरान बच्चों को शामिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। एनसीपीसीआर ने दिल्ली पुलिस को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है। गौरतलब है, शनिवार को जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी।