ज़ाम्बिया से 25 नवंबर को पुणे (महाराष्ट्र) लौटे 60-वर्षीय शख्स में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। ओमीक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए शख्स का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। शख्स टैक्सी के ज़रिए मुंबई से पुणे पहुंचा था। पुणे महानगरपालिका के मुताबिक, शख्स के परिजन और टैक्सी चालक की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।