ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली वनडे जीत दर्ज करने के बाद ज़िम्बाब्वे के ऑल-राउंडर सिकंदर रज़ा ने ग्लेन मैक्सवेल के डिसमिसल को 'लकी' कहने पर कमेंटेटर्स की आलोचना की है। एक कमेंटेटर ने कहा था, "गेंदबाज़ को पता है...कि वह लकी है।" वीडियो शेयर कर सिकंदर ने लिखा, "कृपया कोई मेरी मदद करे और...बताए यह लकी कैसे है?"