ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ेज़ लिमिटेड के शेयर बुधवार को कारोबार के दौरान 39% चढ़कर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹355.40 पर पहुंच गए। हालांकि, कारोबार समाप्ति पर कंपनी के शेयर 31.86% चढ़कर ₹337.10 पर बंद हुए। गौरतलब है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय की घोषणा के बाद बुधवार को ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में तेज़ी देखी गई।