ज़ीरोधा के अरबपति सीईओ ने किराने की दुकान चलाने वाले अपने ससुर के साथ शेयर की तस्वीर

ज़ीरोधा के अरबपति सीईओ नितिन कामत ने किराने की दुकान चलाने वाले अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर की है। कामत ने कहा, "मेरे ससुर शिवाजी पाटिल सेना में थे और...कारगिल युद्ध में उंगलियां गंवाने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।" उन्होंने कहा, "मेरी और सीमा (कामत की पत्नी) की सफलता के बावजूद...वह काम बंद नहीं करना चाहते।"