ज़ुबैर की रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किए गए ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर की 4 दिन की पुलिस रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से दो हफ्तों में जवाब मांगा है। गौरतलब है, दिल्ली पुलिस ने 27 जून को मोहम्मद ज़ुबैर को गिरफ्तार किया था।