ज़ुबैर के ट्वीट में हिंदी फिल्म का दृश्य था, क्या फिल्म बनाने वाले भी होंगे अरेस्ट?: ओवैसी
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने धोखे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, "ज़ुबैर को 2018 के ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया...पता चला कि उसका दृश्य एक हिंदी फिल्म का था...तो क्या दिल्ली पुलिस केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड व फिल्म निर्माताओं को भी गिरफ्तार करेगी?"