ज़ेनोफोबिक पर बाइडन की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा: यूएन महासचिव के उप-प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की 'ज़ेनोफोबिक' टिप्पणी पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि सभी सदस्य देशों को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार अनुबंधों में सभी बुनियादी मानकों को कायम रखना चाहिए।" बाइडन ने भारत, चीन व जापान को ज़ेनोफोबिक बताया था।