ज़ेलेंस्की ने इंस्टाग्राम पर किया अपनी लोकेशन का खुलासा, कहा- मैं किसी से नहीं डरता

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कीव में अपनी लोकेशन का खुलासा किया। उन्होंने बैंकोवा स्ट्रीट (कीव) पर अपने कार्यालय से एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "मैं छिप नहीं रहा हूं...और...मैं किसी से नहीं डरता।" उन्होंने आगे कहा, "जैसा हम कहते रहते हैं...सोमवार मुश्किल दिन होता है...(लेकिन)...देश में युद्ध चल रहा है...इसलिए हर दिन सोमवार है।"