ज़ोमैटो ने ब्लिंकिट (पूर्व में ग्रोफर्स) के ₹4,447 करोड़ के अधिग्रहण सौदे का बचाव किया है। सौदे को लेकर हो रही आलोचना पर ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा, "हमने इसको लेकर कुछ भी नहीं छिपाया है।" उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर मूल्यांकन के बाद ही सौदा हुआ और ज़ोमैटो ने 'मूल्यांकन पर लंबी बातचीत की थी'।