ज़ोमैटो ने लॉन्च की शाकाहारी ग्राहकों के लिए 'प्योर वेज फ्लीट' सर्विस, छिड़ा विवाद
ज़ोमैटो द्वारा शाकाहारी ग्राहकों के लिए 'प्योर वेज फ्लीट' सर्विस लॉन्च किए जाने के बाद ऑनलाइन विवाद छिड़ गया है। इसके तहत, शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट से ही खाना डिलीवर किया जाएगा। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस कदम की आलोचना की और कहा कि इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, कुछ यूज़र्स ने इस कदम की तारीफ भी की।