ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल की गाड़ी की टक्कर से मरने वाले डिलीवरी मैन सलिल त्रिपाठी के परिवार को ₹10 लाख का बीमा ग्रांट देने की घोषणा की है। बकौल गोयल, ज़ोमैटो के स्टाफ ने परिवार के लिए ₹12 लाख जुटाए हैं। महामारी में रेस्टोरेंट मैनेजर की नौकरी गंवाने के बाद सलिल ज़ोमैटो से जुड़े थे।