inshorts

ज़ोहो के सीईओ ने शेयर किया कंपनी का पुराना लोगो; लिखा- माइक्रोसॉफ्ट पेंट से 1997 में बनाया था

ज़ोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बु ने ट्विटर पर अपनी कंपनी का पहला लोगो शेयर किया है जिसे उन्होंने 1997 में माइक्रोसॉफ्ट पेंट की मदद से बनाया था। उन्होंने बताया, "मैंने डिज़ाइन की अपनी सारी स्किल्स का इस्तेमाल कर यह बनाया जो 2009 तक कंपनी का लोगो रहा।" उन्होंने लिखा, "क्या लोगो डिज़ाइनर के रूप में मेरा कुछ हो सकता है?"