जांच की मांग की है: अमेरिका में सिख टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट पर भारतीय दूतावास

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, "एक सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला बेहद परेशान करने वाला है...हमने अमेरिकी अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है।" उन्होंने आगे कहा, "इस हिंसक घटना की जांच करने की मांग की है।" गौरतलब है, सामने आए वीडियो में एक शख्स ड्राइवर से गाली-गलौच व मारपीट करते दिख रहा था।