जांच में दोषी पाया गया छात्राओं को न्यूड तस्वीरें भेजने वाला मिथिला विवि का प्रोफेसर

दरभंगा (बिहार) स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर छात्राओं द्वारा लगाए गए सभी आरोप जांच में सही पाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रोफेसर पर छात्राओं को अश्लील मेसेज और अपनी न्यूड तस्वीरें भेजने का आरोप था। कुलसचिव मुश्ताक अहमद ने जांच की पुष्टि करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई करेगा।