जांच में सहयोग करें वरना पकड़कर लाएंगे: गांजा केस में एमेज़ॉन के अधिकारियों से मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ई-कॉमर्स पोर्टल एमेज़ॉन के ज़रिए गांजा सप्लाई की जांच में एमेज़ॉन के एमडी और सीईओ जैसे शीर्ष अधिकारी सहयोग करें वरना उन्हें पकड़कर लाया जाएगा। बकौल मंत्री, इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर ‌प्रदेश सरकार गाइडलाइन बनाएगी।