हांसी (हरियाणा) पुलिस ने भारतीय टीम के पूर्व-ऑलराउंडर युवराज सिंह को इंस्टाग्राम पर एक अन्य भारतीय खिलाड़ी के लिए जातिसूचक शब्द बोलने को लेकर गिरफ्तार किया है। हालांकि, युवराज को अंतरिम ज़मानत मिल गई है। एक अधिकारी ने बताया कि युवराज अदालत के निर्देश पर आज जांच में शामिल हुए और जांच के लिए उनका फोन ज़ब्त किया गया है।