बिहार सरकार द्वारा जातीय जनगणना पर शीघ्र सुनवाई को लेकर दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट 9 मई को सुनवाई करेगा। गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी है और मामले में 3 जुलाई को सुनवाई तय हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के कार्य पर रोक लगा दी है।