बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि जातीय जनगणना एक जायज़ मांग है और यह समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा और नीति निर्माता पिछड़ी जातियों के लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाएं बना पाएंगे।" बकौल सीएम, "जातीय जनगणना ज़रूर होनी चाहिए और इसके लिए बिहार में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी।"