जादू टोना करने के संदेह में झारखंड में तीन महिलाओं की पीट-पीट कर की गई हत्या, 8 अरेस्ट
रांची (झारखंड) में तीन महिलाओं की जादू-टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। बकौल पुलिस, ग्रामीणों ने कहा कि महिलाओं के कथित जादू-टोने के कारण कुछ लोगों को सांप ने काटा था। पुलिस ने एक मृत महिला के पति व बेटे सहित 13-लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया।