जानकारी दुरुस्त करें: पेटीएम की 'गलत प्राइसिंग' का आरोप लगाने वाले शख्स से कोटक

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने उन्हें 'पेटीएम के आईपीओ की गलत प्राइसिंग' के लिए ज़िम्मेदारी लेने की बात कहने वाले शख्स को 'अपनी जानकारी दुरुस्त करने' को कहा। बकौल कोटक, "हमने पेटीएम को लीड मैनेज नहीं किया। हमने ज़ोमैटो को ₹76 (फिलहाल ₹150) और नायका को ₹1,125 के इश्यू प्राइस (फिलहाल ₹2,100) पर लीड मैनेज किया था।"