जानवरों का भी दिल है: चोट लगने के बाद ठीक हुए बंदर का झुंड में जाने का वीडियो शेयर कर गोयनका

आरपीजी एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चोट लगने के बाद ठीक हुए बंदर को वापस उसके झुंड में भेजते हुए देखा जा सकता है। बकौल गोयनका, "हमारी और आपकी तरह, जानवरों का भी दिल है...वे परिवार की देखरेख करते हैं।" वीडियो पर आईएफएस अधिकारी संदीप त्रिपाठी ने कहा, "दिल को छू जाने वाला😌।"